Add parallel Print Page Options

यीशु द्वारा शिष्यों का चुना जाना

(मरकुस 1:16-20; लूका 5:1-11)

18 जब यीशु गलील की झील के पास से जा रहा था उसने दो भाईयों को देखा शमौन (जो पतरस कहलाया) और उसका भाई अंद्रियास। वे झील में अपने जाल डाल रहे थे। वे मछुआरे थे। 19 यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ, मैं तुम्हें सिखाऊँगा कि लोगों के लिये मछलियाँ पकड़ने के बजाय मनुष्य रूपी मछलियाँ कैसे पकड़ी जाती हैं।” 20 उन्होंने तुरंत अपने जाल छोड़ दिये और उसके पीछे हो लिये।

21 फिर वह वहाँ से आगे चल पड़ा और उसने देखा कि जब्दी का बेटा याकूब और उसका भाई यूहन्ना अपने पिता के साथ नाव में बैठे अपने जालों की मरम्मत कर रहे हैं। यीशु ने उन्हें बुलाया। 22 और वे तत्काल नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे चल दिये।

Read full chapter