Add parallel Print Page Options

यीशु की वंशावली

(लूका 3:23-38)

इब्राहीम के वंशज दाऊद के पुत्र यीशु मसीह की वंशावली इस प्रकार है:

इब्राहीम का पुत्र था इसहाक

और इसहाक का पुत्र हुआ याकूब।

फिर याकूब से यहूदा

और उसके भाई उत्पन्न हुए।

यहूदा के बेटे थे फिरिस और जोरह। (उनकी माँ का नाम तामार था।)

फिरिस, हिस्रोन का पिता था।

हिस्रोन राम का पिता था।

राम अम्मीनादाब का पिता था।

अम्मीनादाब से नहशोन

और नहशोन से सलमोन का जन्म हुआ।

सलमोन से बोअज का जन्म हुआ। (बोअज की माँ का नाम राहब था।)

बोअज और रूथ से ओबेद पैदा हुआ,

ओबेद यिशै का पिता था।

और यिशै से राजा दाऊद पैदा हुआ।

सुलैमान दाऊद का पुत्र था (जो उस स्त्री से जन्मा जो पहले उरिय्याह की पत्नी थी।)

सुलैमान रहबाम का पिता था।

और रहबाम अबिय्याह का पिता था।

अबिय्याह से आसा का जन्म हुआ।

और आसा यहोशाफात का पिता बना।

फिर यहोशाफात से योराम

और योराम से उज्जिय्याह का जन्म हुआ।

उज्जिय्याह योताम का पिता था

और योताम, आहाज का।

फिर आहाज से हिजकिय्याह।

10 और हिजकिय्याह से मनश्शिह का जन्म हुआ।

मनश्शिह आमोन का पिता बना

और आमोन योशिय्याह का।

11 फिर इस्राएल के लोगों को बंदी बना कर बेबिलोन ले जाते समय योशिय्याह से यकुन्याह और उसके भाईयों ने जन्म लिया।

12 बेबिलोन में ले जाये जाने के बाद यकुन्याह

शालतिएल का पिता बना।

और फिर शालतिएल से जरुब्बाबिल।

13 तथा जरुब्बाबिल से अबीहूद पैदा हुए।

अबीहूद इल्याकीम का

और इल्याकीम अजोर का पिता बना।

14 अजोर सदोक का पिता था।

सदोक से अखीम

और अखीम से इलीहूद पैदा हुए।

15 इलीहूद इलियाजार का पिता था

और इलियाजार मत्तान का।

मत्तान याकूब का पिता बना।

16 और याकूब से यूसुफ पैदा हुआ।

जो मरियम का पति था।

मरियम से यीशु का जन्म हुआ जो मसीह कहलाया।

17 इस प्रकार इब्राहीम से दाऊद तक चौदह पीढ़ियाँ हुईं। और दाऊद से लेकर बंदी बना कर बाबुल पहुँचाये जाने तक की चौदह पीढ़ियाँ, तथा बंदी बना कर बाबुल पहुँचाये जाने से मसीह के जन्म तक चौदह पीढ़ियाँ और हुईं।

Read full chapter