लूका 2:1-7
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
यीशु का जन्म
(मत्ती 1:18-25)
2 उन्हीं दिनों औगुस्तुस कैसर की ओर से एक आज्ञा निकाली कि सारे रोमी जगत की जनगणना की जाये। 2 यह पहली जनगणना थी। यह उन दिनों हुई थी जब सीरिया का राज्यपाल क्विरिनियुस था। 3 सो गणना के लिए हर कोई अपने अपने नगर गया।
4 यूसुफ भी, क्योंकि वह दाऊद के परिवार एवं वंश से था, इसलिये वह भी गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया। 5 वह वहाँ अपनी मँगेतर मरियम के साथ, (जो गर्भवती भी थी,) अपना नाम लिखवाने गया था। 6 ऐसा हुआ कि अभी जब वे वहीं थे, मरियम का बच्चा जनने का समय आ गया। 7 और उसने अपने पहले पुत्र को जन्म दिया। क्योंकि वहाँ सराय के भीतर उन लोगों के लिये कोई स्थान नहीं मिल पाया था इसलिए उसने उसे कपड़ों में लपेट कर चरनी में लिटा दिया।
Read full chapter
लूकॉ 2:1-7
Saral Hindi Bible
बैथलहम नगर में मसीह येशु का जन्म
2 यह उस समय की घटना है जब सम्राट कयसर औगुस्तॉस की ओर से यह राजाज्ञा घोषित की गई कि सभी रोम शासित राष्ट्रों में जनगणना की जाए. 2 यह सीरिया राज्य पर राज्यपाल क्वीरिनियुस के शासनकाल में पहिली जनगणना थी. 3 सभी नागरिक अपने नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने जन्मस्थान को जाने लगे.
4 योसेफ़, दाविद के वंशज थे, इसलिए वह गलील प्रदेश के नाज़रेथ नगर से यहूदिया प्रदेश के बैथलहम अर्थात् दाविद के नगर गए 5 कि वह भी अपनी मंगेतर मरियम के साथ, जो गर्भवती थीं, नाम लिखवाएं. 6 वहीं मरियम का प्रसवकाल पूरा हुआ 7 और उन्होंने अपने पहिलौठे पुत्र को जन्म दिया. उन्होंने उसे कपड़ों में लपेट कर चरनी में लिटा दिया क्योंकि यात्री निवास में उनके ठहरने के लिए कोई स्थान उपलब्ध न था.
Read full chapter© 1995, 2010 Bible League International
New Testament, Saral Hindi Bible (नए करार, सरल हिन्दी बाइबल) Copyright © 1978, 2009, 2016 by Biblica, Inc.® All rights reserved worldwide.