Font Size
मरकुस 14:1-3
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
मरकुस 14:1-3
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
यीशु की हत्या का षड़यन्त्र
(मत्ती 26:1-5; लूका 22:1-2; यूहन्ना 11:45-53)
14 फ़सह पर्व और बिना खमीर की रोटी का उत्सव[a] आने से दो दिन पहले की बात है कि प्रमुख याजक और यहूदी धर्मशास्त्री कोई ऐसा रास्ता ढूँढ रहे थे जिससे चालाकी के साथ उसे बंदी बनाया जाये और मार डाला जाये। 2 वे कह रहे थे, “किन्तु यह हमें पर्व के दिनों में नहीं करना चाहिये, नहीं तो हो सकता है, लोग कोई फसाद खड़ा करें।”
यीशु पर इत्र उँडेलना
(मत्ती 26:6-13; यूहन्ना 12:1-8)
3 जब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर भोजन करने बैठा था, तभी एक स्त्री सफेद चिकने स्फटिक के एक पात्र में शुद्ध बाल छड़ का इत्र लिये आयी। उसने उस पात्र को तोड़ा और इत्र को यीशु के सिर पर उँडेल दिया।
Read full chapterFootnotes
- 14:1 बिना खमीर की रोटी का उत्सव यहूदियों का यह उत्सव एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन वे बिना खमीर की रोटी के साथ विशेष प्रकार का भोजन करते है।
Hindi Bible: Easy-to-Read Version (ERV-HI)
© 1995, 2010 Bible League International